स्वतंत्रता दिवस एवं जन्मदिन समारोह – पुरस्कार वितरण 2026
15-08-2026
हेड ऑफिस, कोहड़ौरा मुहम्मदपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस एवं संस्था के प्रबंधक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था के मुख्यालय पर सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सभी ने देशभक्ति गीतों के साथ खुशियाँ मनाईं।
अनिकेत शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस एवं संस्था के प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार गौतम जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था के मुख्यालय, कोहड़ौरा मुहम्मदपुर, आजमगढ़ पर सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की झलकियाँ
- मुख्य अतिथि श्री हसीब अहमद सिद्दीकी जी (उपाध्यक्ष) का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
- संस्था के प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार गौतम जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं
- सक्रिय सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया व पुरस्कार वितरित किए गए
- सभी ने देशभक्ति गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ मनाईं
कार्यक्रम का संचालन अरुण विश्वकर्मा, चन्द्रिका प्रसाद एवं सुनील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मधु गौतम जी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।
जय हिंद, जय भारत!
















