1. दान (Donation)
दान स्वैच्छिक होता है और सामान्यतः वापस नहीं किया जाता, क्योंकि राशि तुरंत कार्यक्रमों में लग जाती है। फिर भी इन स्थितियों में हम पूरी राशि लौटाते हैं:
- तकनीकी गड़बड़ी से एक ही दान दो बार कट गया हो।
- आपने ग़लती से जितना चाहा था उससे अलग राशि भर दी हो, और भुगतान के 7 दिन के भीतर हमें सूचना दी हो।
- आपके खाते से पैसा कटा लेकिन संस्था को नहीं मिला (ऐसे मामले में गेटवे अपने आप 5-7 कार्य-दिवस में पैसा लौटा देता है)।
रिफ़ंड के लिए भुगतान की तारीख़, राशि और Razorpay भुगतान ID के साथ हमें लिखें। स्वीकृत रिफ़ंड उसी खाते/UPI/कार्ड में 7-10 कार्य-दिवस में भेजा जाता है। जिस दान की कर-छूट रसीद (80G) जारी हो चुकी है, उसका रिफ़ंड होने पर वह रसीद रद्द मानी जाएगी।
2. सामूहिक विवाह पंजीकरण शुल्क (₹11,000)
यह शुल्क दान नहीं है, इस पर 80G छूट नहीं मिलती। शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण फ़ॉर्म के आख़िरी चरण में इसी वेबसाइट से संस्था के खाते में लिया जाता है, और भुगतान होते ही पंजीकरण पक्का होता है। इसके बाद दस्तावेज़ और घर पर सत्यापन होता है। पूरे नियम: पंजीकरण के नियम।
पूरा शुल्क वापस (100%):
- सत्यापन में जोड़ा किसी ऐसे कारण से अयोग्य पाया जाए जो ग़लत जानकारी नहीं है।
- परिवार 15 अप्रैल 2027 से पहले लिखित में नाम वापस ले।
- कार्यक्रम रद्द हो जाए या संस्था की ओर से जोड़ा न लिया जा सके।
- सीटें भर जाने के बाद भुगतान हो गया हो (सिस्टम ऐसा भुगतान अपने आप रिफ़ंड सूची में डाल देता है)।
15 अप्रैल 2027 के बाद नाम वापसी: तब तक कपड़े और आभूषण का ऑर्डर हो चुका होता है, इसलिए रिफ़ंड संस्था की समिति के निर्णय के अनुसार होगा।
जानबूझकर ग़लत जानकारी: सत्यापन में जानबूझकर दी गई ग़लत जानकारी या नकली दस्तावेज़ पाए जाने पर रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है और शुल्क वापस नहीं होगा। ऐसा करने से पहले परिवार को सूचना और जवाब के लिए 7 दिन दिए जाएँगे, और फ़ैसला समिति लिखित में करेगी। छोटी ग़लती (जैसे स्पेलिंग या धुंधला दस्तावेज़) पर सुधार का मौका दिया जाएगा।
स्वीकृत रिफ़ंड 15 दिन के भीतर उसी खाते/UPI में भेजा जाता है।
3. सेवा/सामान की डिलीवरी
संस्था कोई सामान बेचती नहीं है। विवाह सहयोग का सामान और आभूषण विवाह के दिन, कार्यक्रम स्थल पर परिवार को हस्ताक्षर लेकर सौंपे जाते हैं।
संपर्क और शिकायत
इस नीति से जुड़े किसी भी सवाल या शिकायत के लिए लिखें या कॉल करें:
अनिकेत शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान
Rasulpur Mafi, Mohammadpur, Azamgarh, Uttar Pradesh-276205
फ़ोन: +919919665508
ईमेल: praveen@aniketsevasansthan.org
हम शिकायत मिलने के 7 कार्य-दिवस के भीतर जवाब देने का प्रयास करते हैं।